बुढ़ापे में भी चाचा चौधरी से तेज चलेगा दिमाग, पिएं ये जूस


By Farhan Khan07, May 2024 01:25 PMjagran.com

दिमाग की कार्यक्षमता

बुढ़ापे के साथ दिमाग की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। हालांकि यह एक नेचुरल प्रक्रिया है इसे पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता है।

पिएं ये ड्रिंक्स

लेकिन इस प्रोसेस को धीमा जरूर कर सकते हैं। इसमें ये 5 ड्रिंक्स बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।

गाजर का रस

गाजर को आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन यह मस्तिष्क के लिए भी बहुत सेहतमंद होते हैं। इनमें बीटा-कैरोटीन की उच्च मात्रा होती है।

मेमोरी में सुधार

गाजर का रस मस्तिष्क की कोशिकाओं की सूजन को कम कर सकता है और मेमोरी में सुधार कर सकता है। इसका सेवन भोजन के बाद हर दूसरे दिन किया जा सकता है।

बेरीज जूस

बेरीज आहार के लिए सबसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों में से एक हैं। यह स्वास्थ्य और शरीर के हर हिस्से के लिए अच्छा है।

मेमोरी बूस्टर

ऐसे में अगर आप बेरीज का जूस पीते हैं तो मेमोरी बूस्ट होती है और आप लंबे समय तक चीजें याद रखते हो।

चुकंदर का रस

चुकंदर के जूस में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करता है जो ब्रेन स्ट्रोक और डिमेंशिया से संबंधित होता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।

अनार का रस

अनार एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से मुक्त कणों के प्रभावों को कम करने का काम करते है।

अगर आपको भी चीजें याद रखने में समस्या होती है तो ये ड्रिंक्स जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com