शकरकंद के सेवन से दूर होंगी ये बीमारियां


By Mahak Singh12, Dec 2022 05:55 PMjagran.com

सर्दियां

सर्दियां शुरू होते ही लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखने लगते हैं, ठंड से बचने के लिए कई तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

शकरकंद

अगर आप भी सर्दियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो शकरकंद आपके लिए मददगार होगा, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

हाई ब्लड प्रेशर

शकरकंद में पोटेशियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है, इसके सेवन से आपको हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या से भी राहत मिलती है।

वजन

शकरकंद में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में काफी कारगर है।

पाचन तंत्र

शकरकंद में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, इसका रोजाना सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

कैंसर

शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन स्तन और ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।