आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जो फिल्मों में रोल निभा चुके हैं।
महिलाओं के प्लस साइज पर बनीं 'डबल एक्सएल' फिल्म में शिखर धवन कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर रहें इरफान पठान ने साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू किया है। इरफान फिल्म 'कोबरा' में रोल निभाया था।
क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने अब तक दो फिल्मों में काम किया है। पहली बॉलीवुड फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' और दूसरी तमिल फिल्म 'फ्रेंडशिप' में नजर आ चुके हैं।
विनोद कांबली ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'अनर्थ' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह पल पल दिल के पास और कन्नड़ फिल्म बेट्टानगारे में नजर आ चुके हैं।
सुनील गावस्कर ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया है। फिल्म मालामाल और मराठी फिल्म सांवली में नजर आ चुके हैं।
भारत के पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव भी फिल्मी पर्दे पर नजर आ चुके है। कपिल खुद पर बनी बायोपिक 'फिल्म 83' में भी नजर आए थे।
इससे पहले कपिल 'चैन कुली की मैन कुली' और फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में कैमियों के तौर पर देखा जा चुके हैं।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com