आईपीएल में रोहित के नाम दर्ज हैं ये शर्मनाक रिकॉर्ड


By Farhan Khan13, May 2023 11:45 AMjagran.com

रोहित शर्मा

हिटमैन के नाम से मशहूर और टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान में से एक रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में मुंबई टीम की तरफ से खेल रहे हैं।

मैच

रोहित मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं उनके आईपीएल करियर की बात करें तो अब तक रोहित 200 से अधिक मैच खेल चुके हैं।

रन

इस दौरान रोहित ने 1 शतक और 41 अर्धशतक जड़ते हुए 6 हजार से अधिक रन बनाए।

शर्मनाक रिकॉर्ड

आज हम आपको रोहित के उन शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा।

दहाई का आंकड़ा

ऐसा पहली बार हैं जहां रोहित लगातार पांचवीं बार दहाई का आंकड़ा छूएं बिना ही आउट हुए हैं।

सिंगल डिजिट

पिछले मैच में रोहित शर्मा 5 बार दहाई से कम के आंकड़े पर आउट होने के बाद से 200 रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

शून्य पर आउट

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक के रूप में आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित इस लीग में कुल 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

कप्तान

रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान भी बन गए हैं। रोहित 11वीं बार कप्तानी करते हुए आईपीएल में आउट हुए।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com