इन भारतीय क्रिकेटर्स की लव स्टोरी रह गई अधूरी


By Farhan Khan30, Aug 2024 11:43 AMjagran.com

लव स्टोरी अधूरी

आज हम आपको उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई। आइए इन क्रिकेटर्स के बारे में जानें।

युवराज सिंह

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम 'मोहब्बतें' फिल्म से सुर्खियों में आईं किम शर्मा के साथ जुड़ा।

मां को पसंद नहीं था यह रिश्ता

युवराज और किम का रिलेशन तकरीबन चार साल तक चला। युवराज की मां किम को पसंद नहीं करती थी। इसके चलते उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई।

एम एस धोनी

जब माही 20 साल के थे। तब उस वक्त उनकी मुलाकात प्रियंका झा से हुई थी। धीरे-धीरे उनकी मोहब्बत परवान चढ़ने लगी।

प्रियंका का एक्सीडेंट

अभी मुहब्बत परवान चढ़ ही रही थी कि अचानक प्रियंका का एक्सीडेंट हो गया। इसके चलते धोनी की मुहब्बत अधूरी रह गई।

विराट कोहली

किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली का रिलेशन लंबे समय तक ब्राजील की मॉडल इजाबेली लेएटी के साथ रहा।

2017 में की शादी

किन्हीं कारणों से यह रिलेशनशिप टूट गई और 2017 में कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी कर ली।

इरफान पठान

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज रहे इरफान पठान का ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी पर आया था। दोनों का रिलेशन करीब 10 साल तक चला, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया।

इन भारतीय क्रिकेटर्स की लव स्टोरी अधूरी रह गई। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com