खाने के तुरंत बाद भागना पड़ता है टॉयलेट? जानें कारण


By Priyam Kumari15, Aug 2025 07:00 PMjagran.com

खाते ही टॉयलेट जाने के कारण

अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद टॉयलेट की तरफ भागते हैं, तो यह गंभीर समस्या हो सकता है। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण के बारे में।

गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स

यह पाचन प्रक्रिया का एक नेचुरल रिफ्लेक्स है, जिसमें खाना पेट में पहुंचते ही आंतों को खाली होने का सिग्नल देता है।

फूड इंटॉलरेंस

दूध, ग्लूटेन या मसालेदार चीजों से एलर्जी होने पर शरीर उन्हें जल्दी बाहर निकालने की कोशिश करता है।

इंफेक्शन या फूड पॉइजनिंग

खराब या दूषित भोजन आंतों को इरिटेट करता है, जिससे दस्त या टॉयलेट की जल्दी लगती है।

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS)

IBS वाले लोगों में खाना खाने के तुरंत बाद लूज मोशन या टॉयलेट जाने की प्रवृत्ति ज्यादा होती है।

स्ट्रेस और एंग्जायटी

मानसिक तनाव पाचन तंत्र को प्रभावित करता है और तुरंत टॉयलेट जाने की स्थिति पैदा कर सकता है।

ज्यादा मसालेदार खाना

ऐसे खाने से पाचन पर दबाव बढ़ता है और तुरंत बाथरूम जाने की जरूरत महसूस होती है।

ज्यादा कॉफी या चाय

कैफीन आंतों की मूवमेंट को तेज कर देता है, जिससे तुरंत टॉयलेट जाना पड़ सकता है।

ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva