आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन गई है। यह परेशानी बड़ों के साथ-साथ युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है।
हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए कई लोग दवाईयां का सहारा लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसे नियंत्रित करने के आसान टिप्स।
ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। रोजाना 5 ग्राम से कम नमक लेने की कोशिश करें।
अगर आपका बीपी हाई रहता है, तो कम से कम 30 मिनट वॉक या योग करें, जिससे हार्ट हेल्थ BP सामान्य रहेगा।
फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और लो-फैट डेयरी उत्पाद हाई बीपी को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं।
स्ट्रेस की वजह से भी बीपी हाई हो सकता है। इसलिए मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग और म्यूजिक थैरेपी को अपना सकते हैं।
अगर आप स्मोकिंग और शराब पीते हैं, तो यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, इसलिए इन्हें छोड़ना ही बेहतर है।
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो उसको कंट्रोल करने की कोशिश करें यह ब्लड प्रेशर बढ़ाने का बड़ा कारण है।
High BP को समय रहते कंट्रोल करने के लिए स्वस्थ आदतें अपनाएं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva