कुर्सी पर घंटों बैठते हैं तो हो जाएं सावधान! जानें नुकसान


By Priyam Kumari14, Aug 2025 06:48 PMjagran.com

देर तक कुर्सी पर बैठने से क्या होता है?

आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल गई है। अधिकतर लोग घंटों एक जगह कुर्सी पर बैठे रहते हैं और अपना काम करते हैं।

घंटों कुर्सी पर बैठने के नुकसान

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहना, सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में।

पीठ और कमर दर्द

लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने से रीढ़ पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द और जकड़न हो सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन पर असर

लगातार बैठने से पैरों में खून का प्रवाह धीमा पड़ता है, जिससे सूजन और वेरीकोस वेन्स का खतरा बढ़ता है।

मोटापे का खतरा

घंटों बैठे रहने से कैलोरी बर्न कम होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है और आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं।

मसल्स की कमजोरी

लगातार बैठे रहने से जांघ और हिप्स की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इसलिए कुछ-कुछ देर में चलते-फिरते रहें।

हार्ट डिजीज का रिस्क

रिसर्च के मुताबिक, लंबे समय तक बैठना दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए लगातार कुर्ती पर न बैठे रहें।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

लंबे समय तक बैठने की आदत तनाव और चिंता बढ़ा सकती है। यह मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है।

हर 30-40 मिनट में कुर्सी से उठकर हल्की स्ट्रेचिंग करें और दिनभर एक्टिव रहें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva