आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और ऑफिस के वर्क लोड के चलते नींद से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। इसके लिए तरह-तरह उपाय भी आजमाए जाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे पत्ते के बारे में बताएंगे, जिसे सूंघने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको नींबू के पत्तों के बारे में बता रहे हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, बी-कॉम्प्लेक्स, फ्लेवोनोइड्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
अगर आप नींद की समस्या से राहत पाने के लिए आपको रोजाना नींबू के पत्तों को सूंघना चाहिए क्योंकि इस दौरान शरीर में हैप्पी हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जो बेहतर नींद के लिए जाने जाते हैं।
मानसून के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको नींबू के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
जो लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं और अपनी स्किन में ग्लो बरकरार रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको विटामिन-ई से भरपूर नींबू के पत्ते खाने चाहिए।
जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों को जब भी स्ट्रेस हो, तुरंत नींबू के पत्ते सूंघने चाहिए। इससे आपका स्ट्रेस गायब हो जाएगा।
नींबू की पत्तियां आप डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं। आप नींबू की पत्तियों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं या इसका पानी पी सकते हैं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com