बॉक्स ऑफिस या ओटीटी पर कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले मेकर्स और स्टार फिल्म का खूब प्रमोशन करते दिखाई देते हैं। हालांकि, फिल्म के लिए प्रमोशन महत्वपूर्ण समय होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के उन फिल्मों के बारे में, जिनको बिना किसी प्रमोशन के बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता प्राप्त हुई है। अगर आप नहीं जानते, तो चलिए बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
इस लिस्ट में आमिर खान की फिल्म दंगल भी शामिल है। आमिर खान अपनी मूवी का प्रमोशन नहीं करते हैं। बिना प्रमोशन के दंगल फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
शाह रुख की फिल्म पठान ने भी बिना किसी प्रमोशन के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था। फिल्म को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला था।
राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत जैसे बड़े किरदार दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने भी बिना प्रमोशन के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
गैंग्स ऑफ वासेपुर के दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपर हिट रही थी। बता दें कि इस फिल्म के लिए भी कोई प्रमोशन नहीं किया गया था।
इस लिस्ट में फिल्म जवान भी शामिल है, जिसका भी कोई प्रमोशन नहीं किया गया था। फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb