इन बॉलीवुड कपल ने शादी के रिवाज तोड़ रचाया ब्याह


By Shradha Upadhyay12, May 2023 07:12 PMjagran.com

समाज के नियम

समाज में हर चीज़ के नियम बनाए गए हैं। ठीक इसी तरह शादी के समय भी कुछ रीति - रिवाज बनाए गए हैं।

बॉलीवुड स्टार्स

ऐसे ही कई बॉलीवुड स्टार्स ने शादी के समय इन रीति रिवाजो को नजरअंदाज कर दिया था।

राजकुमार राव

हर शादी में पति अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरता है, लेकिन इस रिवाज को तोड़ते हुए राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा से अपनी मांग में भी सिन्दूर भरवाया था।

कटरीना कैफ

शादी में अक्सर भाई फूलों की चादर लेकर बहन को ले जाता है। लेकिन कटरीना की शादी में इस रस्म में उनकी बहनें नजर आई थीं।

दिया मिर्जा

आपने हर शादी में पुरुष पंडित को शादी कराते देखा होगा। वही दिया मिर्जा की शादी में महिला पंडित थी।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी शादी में विदाई के वक़्त बिलकुल नहीं रोई थीं।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने समाज द्वारा तय की गई शादी की उम्र को तोड़ते हुए 50 साल की उम्र में ब्याह रचाया।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने एज गैप को नजरअंदाज करते हुए अपने से कई साल छोटे निक जोनस संग शादी की।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ