सुपर मॉम्स हैं बॉलीवुड की ये सिंगल मदर्स


By Akanksha Jain12, May 2023 06:33 PMjagran.com

सुपर मॉम

मां को हम भगवान का दूसरा रूप बोलते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन सुपर मॉम्स से मिलवाएंगे जिन्होंने अकेले ही मां और बाप दोनों का फर्ज निभाया है।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की लेकिन उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है और अकेले ही उनकी देखभाल करती हैं।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। क्रिकेटर विव रिचर्ड्स से एक्ट्रेस की एक बेटी है जिसका नाम मसाबा हैं। मसाबा फेमस फैशन डिजाइनर हैं।

अमृता सिंह

सैफ अली खान से अलग होने के बाद अमृता सिंह ने ही सारा और अब्राहम की देखभाल की है।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी के दो बच्चे हैं, एक्ट्रेस की बेटी ने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू किया है। एक्ट्रेस की दो शादी हुई लेकिन दोनों ही नहीं चल पाई और अब वो दोनों बच्चों के साथ अकेली हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने तलाक के बाद अपने बेटे को मां-पिता दोनों का प्यार दिया है।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर की एक बेटी है। एक्ट्रेस ने संजय कपूर से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए जिसके बाद एक्ट्रेस ने अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश की है।

पूजा बेदी

पूजा बेदी बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं और एक्ट्रेस की बेटी अलाया एफ भी बॉलीवुड में नाम कमा रहीं हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ