अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ये संकेत


By Farhan Khan21, Oct 2025 06:13 PMjagran.com

अच्छे दिन बने रहना

हर कोई चाहता है कि बागों में बहार हो। उसके दिन हमेशा अच्छे ही रहे। कभी बुरे दिन न आए। वहीं, कभी-कभी भाग्य बदलने से पहले आपको कुछ संकेत मिलने लगते हैं।

अच्छे दिन आने के संकेत

आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो अच्छे दिन आने से पहले आपको नजर आ सकते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।

शंख की आवाज सुनाई देना

अगर आपको सुबह में रोजाना शंख की आवाज सुनाई देती है, तो यह अच्छे संकेत की निशानी है। इसका सीधा सा मतलब है कि जल्द आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

झाड़ू नजर आना

अगर आपको बाहर जाते समय कोई व्यक्ति आपको झाड़ू लगाता हुआ दिख जाए, तो इसका मतलब है कि आपके घर में धन का आगमन होने वाला है। धन की तिजोरी भी भरी रहेगी।

सफेद गाय नजर आना

घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होना और घर में नकारात्मकता ऊर्जा का खात्मा होना बता रहा है कि आपको कहीं सफेद रंग की गाय नजर आई है।

देवी-देवताओं के दर्शन होना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपकी बंद किस्मत का ताला जल्द ही खुल जाएगा। दिन-रात तरक्की हो सकती है।

पूजा करते समय आंसू आना

जब कोई किसी व्यक्ति को पूजा करते हुए या भगवान का ध्यान करते हुए आंखों से आंसू आने लगे, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति की पूजा सफल हो गई है।

मंदिर की घंटियों की आवाज आना

सुबह के समय मंदिर की घंटियों की आवाज बता रहा है कि आपको कोराबार में खूब लाभ मिल सकता है। वहीं, कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com