इस सर्दी कम बजट वाली इन जगहों पर मनाएं अपना वेकेशन


By Harshita Saxena15, Nov 2022 06:26 PMjagran.com

मसूरी

उत्तराखंड का शहर मसूरी इस सर्दी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा। यहां आप काफी कम पैसों में घूम सकते हैं।

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल के शहर दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। ठंड के मौसम में आप यहां अपना वेकेशन मना सकते हैं।

उदयपुर

राजस्थान के प्रमुख पर्टयन स्थल में से एक उदयपुर में आपको कम बजट में भरपूर एंजॉयमेंट करने को मिलेगा। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक शानदार जगह है।

मैक्लोडगंज

हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत शहर में आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। पर्यटन स्थल होने के साथ ही यह शहर दलाई लामा की वजह से भी काफी मशहूर है।

गंगटोक

सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक भी इस सर्दी आपके घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। कम बजट होने की वजह से आप यहां नया साल भी मना सकते हैं।

ऋषिकेश

देवभूमि के नाम से मशहूर ऋषिकेश भी लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। इस शहर में आप कम बजट में काफी सारी जगह घूम सकते हैं।