आईपीएल भारत की सबसे महंगी क्रिकेट प्रीमियर लीग है। यह टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष खेला जाता है, जिसके लिए पहले खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाती है।
इस साल 19 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन दुबई में होगा, ऐसा पहली बार हो रहा है जब ऑक्शन देश के बाहर हो रहा है।
आईपीएल खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मौका होता है जहां वे अपनी प्रतिभा बिखेर सकते हैं, कई खिलाड़ियों की किस्मत रातों रात चमक जाती है। ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जिनकी बड़ी बोली लग सकती है।
युवा बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। इस टूर्नामेंट में तन्मय ने 87.80 की औसत से 439 रन बनाए।
19 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में तेज गेंदबाज कार्तिकेय काक को बड़ी बिड मिलने की संभावना है, काक बेहतरीन गेंदबाजी के साथ स्विंग भी कराने का हुनर रखते हैं।
युवा बल्लेबाज अर्सलान खान ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया है, हाल में हुई विजय हजारे ट्रॉफी में अर्सलान ने 508 रन बटोरे।
घरेलू क्रिकेट में मणिशंकर मूरा एक जाना माना नाम है, मूरा ने विजय हजारे ट्रॉफी में 7 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। आईपीएल में मणिशंकर की दमदार एंट्री मिल सकती है।
देवब्रत प्रधान ने घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है, देवब्रत ने विजय हजारे ट्रॉफी के 7 मैचों में 18 खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com