ये 5 मूर्तियां घर में लाती हैं सुख-समृद्धि


By Mahak Singh28, Jan 2023 10:31 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की तरक्की से लेकर उसके स्वास्थ्य, संबंधों तक सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है।

गणेश जी की मूर्ति

अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं।

तोते की मूर्ति

अगर आपके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो घर में तोते की मूर्ति रखें इससे एकाग्रता बढ़ती है।

गाय-बछड़े की मूर्ति

घर में बछड़े को दूध पिलाती गाय की मूर्ति रखने से क्लेश दूर होता है।

हाथी की मूर्ति

घर में हाथी की मूर्ति रखने से धन लाभ के नए मार्ग खुलते हैं।

घोड़े की मूर्ति

घर में दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है।