रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती को रुद्राक्ष चढ़ाएं।
सुख-समृद्धि के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं।
रविवार की शाम को प्रवेश द्वार के बाहर दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाएं, इससे मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
कुंडली में सूर्य को तेज करने के लिए रविवार के दिन तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा सा सिंदूर और लाल फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।