इन 5 देशों के पासपोर्ट हैं सबसे कमज़ोर


By Ruhee Parvez21, Jul 2022 01:10 PMjagran.com

पॉवरफुल पासपोर्ट्स की रैंकिंग

हेनली एंड पार्टनर्स ने दुनिया के पॉवरफुल पासपोर्ट्स की एक रैंकिंग जारी की है। जिसमें भारत, पाकिस्तान सहित सभी 199 देश शामिल हैं।

कुछ पासपोर्ट्स का है बुरा हाल

पॉवरफुल पासपोर्ट की इस रैंकिंग में कुछ ऐसे देश भी हैं जिनके पासपोर्ट का हाल बहुत ही बुरा है। इंडेक्स में इन्हें सबसे नीचे स्थान मिला है।

अफगानिस्तान

इस देश के पास दुनिया का सबसे कमज़ोर पासपोर्ट है। लिस्ट में अफगानिस्तान को 112वां यानी आखिरी स्थान मिला है। यहां के लोग बिना विज़ा के सिर्फ 26 देश ही जा सकते हैं।

इराक

इराक रैंकिंग में अफगानिस्तान से ठीक ऊपर है। इराकी पासपोर्ट को 28 देशों में बिना वीज़ा के घूमने की अनुमति है।

सीरिया

सबसे कमज़ोर पासपोर्ट की लिस्ट में तीसरा स्थान सीरिया को मिला है। सीरियाई पासपोर्ट से सिर्फ 29 देशों में बिना वीज़ा के घूमा जा सकता है।

पाकिस्तान

पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया में चौथा सबसे कमज़ोर पासपोर्ट है। यहां के नागरिक सिर्फ 31 देशों की सैर बिना वीज़ा के कर सकते हैं।

यमन

पासपोर्ट के मामले में यमन दुनिया का 5वां सबसे कमज़ोर है। यहां के पासपोर्ट होल्डर्स बिना वीज़ा के सिर्फ 33 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

भारतीय पासपोर्ट कितना दमदार?

भारतीय पासपोर्ट का हाल पाकिस्तान से काफी बेहतर है। लिस्ट में भारत को 87वां स्थान मिला है और यहां के नागरिक दुनिया के 60 देशों में बिना वीज़ा के जा सकते हैं।