अरबी के पत्तों में छिपा है इन बीमारियों का इलाज


By Mahak Singh09, Nov 2022 12:30 PMjagran.com

अरबी

अरबी उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगता है, इसके पत्ते का सेवन किया जाता है जबकि अरबी की जड़ों से सब्जियां बनाई जाती हैं।

पोषक तत्व

अरबी में आवश्यक पोषक तत्व विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार के रोगों में लाभकारी होते हैं।

रोग

आइए जानते हैं अरबी किन रोगों को दूर करने में सहायक है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अरबी आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

वजन कम

अरबी के पत्ते बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, वहीं कैलोरी न के बराबर होती है।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन कर सकते है, इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

अरबी के पत्ते बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं, इसके लिए अरबी के पत्तों का सेवन जरूर करें।