टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी हसीन अदाओं के चलते हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
एक्ट्रेस का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। ऐसे में अगर आप डिनर डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं और आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो तेजस्वी के इन वेस्टर्न लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
एक्ट्रेस गोल्डन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत हॉट लग रही हैं। आप भी ऐसी ड्रेस को डेट पर पहन सकती हैं।
डेट पर ग्लैमरस लुक के लिए आप ऐसी डेनिम स्लिट ड्रेस को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपके लुक को परफेक्ट बना देगी।
अगर आप अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही बैकलेस ड्रेस चुनें। इसमें आप हॉट और सेसी नजर आएंगी।
इन दिनों जंपसूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। इस तरह की ड्रेस हर मौके पर खास लुक देती हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
येलो कलर के थाई हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इस तरह की ड्रेस डेट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट करें।
अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह की वन शोल्डर ड्रेस को पहनना न भूलें। इसे पहनकर अपने पार्टनर को दिल जीत सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@tejasswiprakash)