गणेश उत्सव में हर दिन दिखेंगी खास, स्टाइल करें तेजस्वी जैसी साड़ियां


By Akanksha Jain09, Sep 2024 05:07 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को आज हर कोई जानता है। तेजस्वी प्रकाश हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

तेजस्वी और करण

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी हर किसी को बहुत पसंद है। दोनों ने साथ में गणपति बप्पा का स्वागत किया है।

तेजस्वी प्रकाश के साड़ी लुक्स

तेजस्वी प्रकाश का फैशन सेंस काफी शानदार है। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप भी स्टाइल कर सकती हैं।

रफल साड़ी लुक

ग्रीन कलर की प्रिंटेड रफल साड़ी में तेजस्वी प्रकाश का लुक काफी शानदार लग रहा है। फिलहाल रफल साड़ी ट्रेंड में भी चल रही है।

ट्रांसपैरेंट साड़ी लुक

 पर्पल कलर की ट्रांसपैरेंट साड़ी में तेजस्वी प्रकाश बहुत सुंदर लग रहीं हैं। अपने लुक को शानदार बनाने के लिए आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। 

साटन साड़ी लुक

पिंक कलर की साटन साड़ी काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रही है। अगर आप लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो साटन साड़ी पहन सकती हैं।

ब्लैक साड़ी करें स्टाइल

ब्लैक लवर्स के लिए तेजस्वी प्रकाश का ये लुक परफेक्ट है। आप भी इस तरह की ब्लैक साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी लुक

आप तेजस्वी प्रकाश की तरह ही प्रिंटेड साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ साथ एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन भी बहुत शानदार हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ