लंबी दिखने के लिए पहनें इस तरह के सूट-साड़ी


By Akanksha Jain20, Sep 2024 02:00 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह

बॉलीवुड की फेमस हसीना चित्रांगदा सिंह ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। चित्रांगदा सिंह हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

चित्रांगदा सिंह के इंडियन लुक्स

चित्रांगदा सिंह के पास हर तरह की ड्रेसेज का शानदार कलेक्शन है। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में बहुत प्यारी लगती हैं।

चित्रांगदा सिंह के साड़ी लुक्स

अगर आप खुद को लंबा दिखाना चाहती हैं तो आप चित्रांगदा सिंह से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। एक्ट्रेस के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है।

चित्रांगदा सिंह के शानदार सूट डिजाइन

चित्रांगदा सिंह के पास सूट का भी शानदार कलेक्शन है। आप एक्ट्रेस के ये सूट-साड़ी लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं।

व्हाइट साड़ी लुक

चित्रांगदा सिंह इस व्हाइट कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रही हैं। प्लेन व्हाइट साड़ी के पल्लू में मोती से वर्क किया गया है।

ग्रीन अम्ब्रेला सूट डिजाइन

अगर आप सूट लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप चित्रांगदा सिंह की तरह ग्रीन अम्ब्रेला सूट को स्टाइल कर सकती हैं।

रफल साड़ी लुक

 फिलहाल रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। 

रेड सूट डिजाइन

आप चाहें तो चित्रांगदा सिंह के इस सूट को भी कॉपी कर सकती हैं। रेड प्लेन सूट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी वर्क दुपट्टा पेयर किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ