तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल हैं। जो कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद से रिलेशनशिप में हैं।
इंडस्ट्री का ये फेमस कपल सोशल मीडिया पर हैशटैग 'तेजरन' के नाम से फेमस है। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज से इंटरनेट पर तहलका मचाए रहते हैं।
हाल में दोनों रियलिटी शो टेम्पटेशन आईलैंड के दौरान रेड एंड ब्लैक ऑउटफिट में बेहद हॉट नजर आए।
तेजस्वी और करण अपना हर लम्हा बेहद ख़ास बना लेते हैं। दोनों साथ में काफी बार अपनी शानदार वेकेशन फोटोज शेयर कर चुके हैं।
तेजस्वी और करण साथ अपने अधिकतर स्पेशल मूमेंट के साथ फेस्टिवल भी साथ में मनाते हैं। दोनों की ये तस्वीर दिवाली की है।
इस लवली कपल की की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। ऐसे में दोनों की फोटोज पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं।
हाल में तेजस्वी ने बॉयफ्रेंड करण के जन्मदिन पर ये स्पेशल पोस्ट शेयर की थी। जिसमे इस रोमांटिक कपल को आप मैचिंग ऑउटफिट में कोजी पोज देते देख सकते हैं।
अपने रोमांटिक अंदाज के साथ ये क्यूट कपल अपनी हर तस्वीर में स्टाइल स्टेटमेंट देता नजर आता है। दोनों का ड्रेसिंग सेंस काफी स्मार्ट होता है।