बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तापसी पन्नू को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस अपने लुक्स और एक्टिंग की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
तापसी पन्नू फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में बनी हैं। शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
तापसी पन्नू अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह फिट रहना चाहती हैं तो उनकी रूटीन को फॉलो करें।
तापसी पन्नू योग में बहुत विश्वास रखती हैं। एक्ट्रेस को सूर्य नमस्कार करना बहुत पसंद है और उनके दिन की शुरुआत ऐसे ही होती है।
तापसी सुबह उठकर मेथी, एप्पल साइडर विनेगर, हल्दी और अदरक का पानी पीती हैं। इस ड्रींक को वो फैट कटर भी कहती हैं।
इसके अलावा तापसी पन्नू जिम में रोज पसीना बहाती हैं। वो कार्डियो के साथ साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं।
खाने की बात की जाए तो तापसी पन्नू बाहर के खाने के अवोइड करती हैं और हमेशा ही घर का खाना खाना पसंद करती हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस हेल्दी खाना ही खाती हैं। वो ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करती हैं जिससे एनर्जी बनी रहती हैं।