तेजस्वी प्रकाश की फिटनेस का खुला राज, जानें रूटीन


By Shradha Upadhyay24, Oct 2024 10:00 AMjagran.com

फेमस टीवी हसीना तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश टीवी की फेमस हसीना हैं। जिन्होंने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी भी अपने नाम की है। डीवा कई हिट सीरियल्स और रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं।

फिटनेस फ्रीक तेजस्वी प्रकाश

अभिनेत्री अपने गुड़ लुक्स, एक्टिंग के अलावा फ़िटनेस से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। अभिनेत्री इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक डीवा हैं। हर कोई उनके जैसा फिगर पाना चाहता है।

तेजस्वी प्रकाश फिटनेस सीक्रेट

आज हम आपको डीवा का फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं। कैसे वो खुद को इतना मेंटेन किए हुए हैं। आप भी इसको फॉलो करके उनके जैसा कर्वी फिगर पा सकती हैं।

तेजस्वी प्रकाश दिन की शुरुआत

अभिनेत्री अपने दिन की शुरुआत 3-4 गिलास गर्म पानी के साथ करती हैं। इसके बाद वो वर्कआउट से पहले फ़िल्टर कॉफी के दो शॉट्स लेती हैं। इससे उनकी बॉडी डिटॉक्स हो जाती है।

तेजस्वी प्रकाश वर्कआउट

एक्ट्रेस स्ट्रिक्ट वर्कआउट फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस रोजाना जिम और योगा करती हैं। जिसमें मसल्स ट्रेनिंग, कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आदि एक्सरसाइज करती हैं।

तेजस्वी प्रकाश नाश्ता

अभिनेत्री सुबह ब्रेकफास्ट में फल और उबले अंडे लेती हैं। इसके अलावा वो ओटमील और कुछ अनाज भी ले लेती हैं ताकि पूरे दिन बॉडी में एनर्जी रहे।

तेजस्वी प्रकाश लंच और डिनर

वही अगर तेजस्वी के लंच और डिनर की बात की जाय तो लंच में वो ग्रिल्ड वेजिटेबल, सलाद रोटी और दाल लेना पसंद करती हैं। जबकि डिनर में वो सलाद और सूप ही लेती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram