हाल में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 22 अक्टूबर को दिवाली पार्टी का आयोजन किया। जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।
ऐसे में मनीष मल्होत्रा के दिवाली बाश में बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने ग्लैमरस लुक्स का जलवा बिखेरा। हर कोई इन सितारों के खूबसूरत लुक्स को देखता रह गया। आइए देखें तस्वीरें।
बॉलीवुड की पॉपुलर हसीनाएं आलिया भट्ट और कृति सेनन का लुक हर कोई देखता रह गया। आलिया ने पिंक कलर के लहंगे जलवा दिखाया। वही कृति येलो कलर की सिक्विन साड़ी व्हाइट ब्लाउज में कहर ढहा रही थीं।
वही जान्हवी कपूर और तमन्ना भाटिया ने मैचिंग सिक्विन साड़ी पहनी थी। जान्हवी ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी में हॉट नजर दिखीं। जबकि तमन्ना रेड कलर की शिमरी साड़ी में हुस्न की मल्लिका लगीं।
बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी ने गोल्डन कलर की साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाया। जबकि शरवरी ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी में हॉट नजर आई।
श्रद्धा कपूर सिल्वर कलर की टिशू साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वही अनन्या पांडे व्हाइट नेटिड साड़ी में परी जैसी लगीं।
पार्टी में 90s हसीनाएं भी अपने लुक्स से दिल जीत रही थीं। एवरग्रीन ब्यूटी रेखा जी हमेशा की तरह ऑरेंज येलो कॉम्बिनेशन वाली कांजीवरम साड़ी में अप्सरा लग रही थीं। तो करिश्मा कपूर ने पर्पल सिल्क साड़ी और उर्मिला मातोंडकर ब्लू शरारा सूट में गॉर्जियस लग रही थीं।
बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस बार भी इंडियन लुक से दिल जीत ले गए। कियारा ने ब्राउन सिक्विन वर्क लहंगा पहना था। वही सिद्धार्थ ने व्हाइट पजामे के साथ मरून प्रिंटेड कुर्ता स्टाइल किया था।
फेमस स्टार किड सुहाना खान और राशा थडानी भी मनीष मल्होत्रा के दिवाली जश्न में शामिल हुई। सुहाना रेड साड़ी में बोल्ड लग रही थीं। जबकि राशा ने सिल्वर स्कर्ट-टॉप पहने थे।