टीम इंडिया के विजय रथ को आखिरकार साउथ अफ्रीका ने रोक दिया।
पर्थ की उछाल भरी पिच पर साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने भारतीय टॉप आर्डर को बुरी तरह बिखर गया।
सूर्यकुमार यादव की 68 रनों की पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनायें।
जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया।
लेकिन भारतीय फैंस ज्यादा उदास नहीं हैं क्योंकि उन्हे 2011 का कनेक्शन याद आ रहा है।
2011 विश्व कप मुकाबले में भारत को पहले साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया ने लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंची थी।
फैंस को उम्मीद है कि इतिहास खुद को दोहराएगा और टीम इंडिया एक बार फिर ऐसा ही कारनामा दोहराएगी और 15 साल के सूखे को खत्म कर ही वतन लौटेगी।