टीम इंडिया के वर्तमान कोच और द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की गिनती महान बल्लेबाजों में की जाती है।
राहुल द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करियर में 164 टेस्ट, 344 वनडे, 1 टी20 इंटरनेशनल और कुल 89 आईपीएल मैच खेले हैं।
इस दौरान राहुल ने टेस्ट की 286 पारियों में 13288, वनडे की 318 पारियों में 10889, टी20 इंटरनेशनल की 1 पारी में 31 और आईपीएल की 82 पारियों में कुल 2174 रन बनाए।
राहुल ने टेस्ट में 36 शतक और 63 अर्धशतक, वनडे में 12 शतक और 83 अर्धशतक और आईपीएल में कुल 11 अर्धशतक बनाए।
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल में टेस्ट में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया।
चेतेश्वर पुजारा ने अपने क्रिकेट करियर में 100 टेस्ट, 5 वनडे और कुल 30 आईपीएल मैच खेले हैं।
इस दौरान पुजारा ने टेस्ट की 171 पारियों में 7052, वनडे की 5 पारियों में 51 और आईपीएल की 22 पारियों में कुल 390 रन बनाए।
पुजारा ने टेस्ट में 19 शतक और 3 अर्धशतक और आईपीएल में कुल 1 अर्धशतक बनाया।
यदि पुजारा और राहुल के सिक्स की बात करें तो पुजारा ने टेस्ट में 15 छक्के और राहुल ने टेस्ट में 21 छक्के लगाए।