हेरी ब्रोक ने रचा इतिहास, इस भारतीय खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड


By Farhan Khan25, Feb 2023 01:49 PMjagran.com

टेस्ट सीरीज

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

हेरी ब्रोक

दाएं हाथ के बल्लेबाज हेरी ब्रोक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शतक जड़ा।

अनोखा रिकॉर्ड

शतक जड़ते ही हैरी ने 145 साल बाद कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

800 रन

हैरी ने इस मैच में 169 गेंद पर नाबाद 184 रन बनाए। जिसके बाद वे शुरुआती 9 टेस्ट पारियों में 800 रन बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए।

विनोद कांबली

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के विनोद कांबली के नाम दर्ज था, जिन्होंने टेस्ट मैच की 9 पारियों में कुल 798 रन बनाए थे।

हर्बर्ट सुटक्लिफ

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हर्बर्ट सुटक्लिफ का नाम है। हर्बर्ट ने 9 पारियों में 780 रन बनाए थे।

सुनील गावस्कर

चौथे नंबर पर टीम इंडिया के कंमेंटटेटर सुनील गावस्कर है, जिन्होंने टेस्ट की 9 पारियों में 778 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था।

807 रनों का पहाड़

हैरी ब्रूक ने इन सभी दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए 807 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।