टी20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी


By Farhan Khan25, Feb 2023 01:40 PMjagran.com

मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बैटर और दिग्गज सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 2009 से लेकर 2021 तक कुल 28 टी20 मुकाबले खेले हैं।

19 कैच

मार्टिन ने इन मैचों के दौरान कुल 19 कैच लपके हैं। वहीं एक मुकाबले में उन्होंने सर्वाधिक 3 कैच पकड़े हैं।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 30 मैचों में 18 कैच लिए हैं।

3 कैच

डेविड के नाम एक मैच में सबसे ज्यादा 3 कैच लेने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने अपना पहला टी20 विश्व कप साल 2009 में खेला था।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी20 में कुल 33 मैच खेले हैं।

3 कैच

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने इस दौरान 15 कैच पकड़े हैं। वहीं एक मुकाबले में उन्होंने सर्वाधिक 3 कैच लिए हैं।

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 18 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 14 कैच लपके हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 20 मैचों में 14 कैच लिए हैं। मैक्सवेल ने साल 2010 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था।

कैलम मैकलोड

स्कॉटलैंड के स्टार बल्लेबाज कैलम मैकलोड ने 12 टी20 मुकाबलों में 11 कैच लपके। वहीं कैलम ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप साल 2009 में खेला था।