अपने बच्चे को सिखाएं ये 5 आदतें, होगा बुद्धिमान


By Mahak Singh06, Feb 2023 07:13 PMjagran.com

पेरेंट्स

बच्चों की परवरिश करना और उन्हें अच्छी आदतें सिखाना पेरेंट्स के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम होता है।

बच्चों की परवरिश

जब बच्चा 4-5 साल का हो जाए तो पेरेंट्स को उनकी आदतों के प्रति सतर्क रहना चाहिए, बचपन की अच्छी आदतें भविष्य निर्माण में सहायक होती हैं।

अच्छी आदतें

आइए जानते हैं पेरेंट्स को अपने बच्चों को कौन-सी अच्छी आदतें सिखानी चाहिए।

हेल्दी रुटीन

बच्चों को छोटी उम्र से ही हेल्दी रुटीन फॉलो करवाना आवश्यक है, ये आदतें उनके शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करेंगी।

किताबों से परिचित

बच्चों को बचपन से ही इतिहास, विरासत और किताबों से परिचित कराना जरूरी है, इससे उनकी ज्ञान क्षमता बढ़ेगी।

बड़ों का सम्मान

बच्चों को विनम्र रहने की आदत सिखाएं और बड़ों का सम्मान करना भी सिखाएं।

दिमाग का विकास

बच्चों को हर काम को निश्चित समय पर करने की आदत जरूर डालें, इससे दिमाग का सही विकास होगा।

खेलकूद

दिमाग के विकास के लिए जितना पढ़ना जरूरी है उतना खेलना भी, इससे उनकी लीडरशिप और कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार होगा।