ये हेल्दी-टेस्टी ड्रिंक्स हड्डियों को बनाएंगे फौलाद


By Farhan Khan16, Dec 2023 11:55 AMjagran.com

हड्डियां कमजोर होना

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई सारी परेशानियां आने लगती हैं। सबसे बड़ी समस्या होती है हड्डियों का कमजोर होना।

कई सारी समस्याएं

कमजोर हड्डियों से कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। बोन हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल बेहद ही जरूरी होता है।

पिएं ये हेल्दी और पोष्टिक ड्रिंक्स

विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर डाइट लेने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। आज हम आपको ऐसे स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में काफी मदद करती हैं।

संतरे का जूस

संतरे के जूस में विटामिस सी के साथ प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

दूध

हड्डियों को मजबूत करने के लिए दूध के सेवन से अच्छी और कोई ड्रिंक नहीं हो सकती है. दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए और डी होते हैं जो बोन हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

स्मूदी

पालक समेत हरी सब्जियों में कैल्शियम, आयरन पाया जाता है जो हड्डियों के लिए काफी सहायक होता है। आप इन हरी सब्जियों की स्मूदी बना कर पी सकते हैं।

बादाम का दूध और खजूर

बादाम का दूध और खजूर का मिक्स कर एक ड्रिंक बनाएं और इसे रोज पिएं। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम और कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

अनानास का जूस

अनानास में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. आप रोज सुबह इसके जूस को पी सकते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाए रख सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

Sarson Ka Saag: सर्दियों में जरूर खाएं सरसों का साग, मिलेंगे ढेरों फायदे