सर्दियों में खूब खाएं सरसों का साग, मिलेंगे ये खास फायदे


By Saloni Upadhyay16, Dec 2022 04:22 PMjagran.com

सरसों का साग खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

सर्दियों में कई तरह के साग मिलते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। लेकिन, लोग इस मौसम में सरसों का साग खाना बेहद पसंद करते हैं।

हेल्दी हार्ट

सरसों के साग में फोलेट अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुद फायदेमंद है।

वजन घटाने में मददगार

सरसों के साग में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, जिससे यह वजन कम करने में सहायक है।

फेफड़ों के लिए

यह साग फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो फेफडो़ं के लिए बेहद फायदेमंद है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए सहायक है।

विषाक्त पदार्थ

सरसों के साग में सल्फर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं।

पाचन शक्ति

सरसों के साग में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।

खाना खाते समय न करें ये 5 गलतियां, होगी परेशानी