खाना खाते समय न करें ये 5 गलतियां, होगी परेशानी


By Amrendra Kumar Yadav25, Dec 2023 04:34 PMjagran.com

खाना है आवश्यक

खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है, इससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है जिससे बिना थके काम करने में मदद मिलती है।

खाने के तरीके

हालांकि खाना खाते वक्त इसके तरीकों का भी ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इन हेल्दी आदतों को अपनाएं

खाना खाते वक्त इन हेल्दी आदतों को अपनाने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इन आदतों के बारे में बताएंगे।

खाना खाते वक्त न पिएं पानी

खाना खाते समय कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए, इससे सही मात्रा में लार नहीं बन पाती और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

खाने के साथ न खाएं फल

अक्सर लोग खाने के साथ फल खाते हैं, इससे शरीर में गुड बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। ऐसे में फलों का सेवन खाना खाने के 1-2 बाद या पहले करें।

बैठकर खाएं खाना

खाना सही तरीके से बैठकर खाया जाए तभी उसके पोषक तत्व ऑब्जर्व हो पाते हैं। खड़े होकर खाने से शरीर को पोषक तत्व प्राप्त नहीं होते हैं।

न खाएं कच्ची सब्जियां

खाने के साथ कच्ची चीजें खाना अवाइड करना चाहिए, इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खाने के साथ खीरा आदि का सेवन करने से बचें।

बिना भूख के न खाएं

जब भूख न लगी हो तो उस समय खाने से बचना चाहिए, ऐसे में बिना मन खाना खाने से शरीर को कोई लाभ नहीं मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com