रोज एक गिलास गाजर का जूस पीने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav16, Dec 2023 09:00 AMjagran.com

गाजर स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

गाजर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है और शरीर हेल्दी रहता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है गाजर

गाजर में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। इसका जूस पीने से शरीर को कई लाभ होते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

वेट लॉस में मददगार

गाजर का जूस वेट लॉस में बहुत मददगार होता है, इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम करने में सहायता मिलता है। इसके साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

गाजर का जूस स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से स्किन को प्रभावित करने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचाव होता है। रोजाना इसका सेवन करने से स्किन में निखार आता है।

आंखों की सेहत को रखता है दुरुस्त

गाजर के जूस का रोजाना सेवन करने से आंखों की सेहत दुरुस्त रहती है, इसमें विटामिन-ए और बीटा कैरोटिन पाया जाता है जो आंखों को हेल्दी रखता है।

डायबिटीज रखे नियंत्रित

इसका सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रित रहता है। यह एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है गाजर का जूस

गाजर का जूस इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित

इसमें पाए जाने वाले तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com