बिरयानी से लेकर कबाब तक खाने-पीने की ये 8 चीजें, जिन्हें मुगल लाए थे भारत


By Akshara Verma31, Dec 2024 12:27 PMjagran.com

मुगलों की फेमस 8 डिशेज

आप दुनिया के किसी भी हिस्से में चले जाए, अपने देश जैसी मेहमान नवाजी आपको शायद ही कहीं और देखने को मिलेगी। भारत के स्वादिष्ट खाने का जिक्र करते हुए हम भला मुगलों को कैसे भूल सकते हैं? आज हम ऐसी 8 डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्‍हें मुगलों ने ही भारत में एक पहचान दी।

कबाब

यह मुगलों की एक पसंदीदा डिश में से एक है। शासकों ने भारत में कई तरह से बनने वाले कबाब को लोगों की मनपसंद डिश बनाया है। इसे बनाने के लिए मीट के छोटे-छोटे टुकड़ों को धागे में पिरोकर ग्रिल पर पकाया जाता है।

करी

चिकन करी और अंडा करी जैसी स्वादिष्ट करी को ढेर सारे मसालों के साथ मिलकर बनाया जाता है। लोग इसे रोटी के साथ बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।

बिरयानी

यह मुगल रसोई की सबसे फेमस डिश में से एक है। बिरयानी बनाने के लिए मसाले के साथ चिकन, सब्जियों और चावल को मिलाया जाता है।

रोटी

भारत में लोग कई तरह की रोटियां बनाते है जैसे कि आटे की रोटी, मक्के की रोटी और मैदा की रोटी, परंतु रूमाली रोटी के रूप में मुगल शासन ने ही इसका प्रचार किया।

आइसक्रीम

दूध, चीनी और अलग-अलग फ्लेवर के साथ बनी आइसक्रीम को आज बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े सभी खाना पसंद करते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि इसको बनाने की रेसिपी मुगल रसोई से ही मिली है।

शरबत

लोगों को शरबत पीने का बेहद शौक होता हैं। गुलाब से लेकर केसर और कई तरह के शरबत को लोग पीना पसंद करते है। इसे फलों से रस, चीनी और पानी के साथ मिलकर बनाया जाता हैं। ये पीने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता हैं

पान

लोगों को पान खाना काफी पसंद होता है। इसे ताड़ी के पत्ते में चूना, सुपारी, कत्था और सौंफ के साथ लपेट कर बनाया जाता हैं। यह हर देश में आराम से मिलने वाली चीजों में से एक है।

चिकन कोरमा

यह कोरमा नॉनवेज में सबसे ज्यादा खाने वाली डिशेज में से एक है। मसालों से भरपूर चिकन कोरमा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता हैं। इसको लोग रुमाली रोटी के साथ खाते हैं।

अगर अभी तक मुगल द्वारा भारत लाई गई खाने की चीजों को आपने नहीं खाया, तो इन 8 डिशेज को जरूर ट्राई करें। खाने से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva and Freepik