तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपनी बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वह अपने शानदार किरदार से लाखों दिलों पर राज करती हैं।
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को देखना हर किसी को खूब पसंद है। उनका स्टाइल सबसे हटके और स्टाइलिश है।
मुनमुन दत्ता का फैशन सेंस बेहद ही बेहतरीन है। ऐसे में आइए आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ आउटफिट कलेक्शन दिखाते हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ब्लू कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में बबीता जी का लुक बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रहा है। आप भी ऐसी ड्रेस पार्टी या डेट के लिए चुन सकती हैं।
मुनमुन दत्ता इंडियन ड्रेस में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। उन्होंने पर्पल एंब्रॉयडरी वर्क अनारकली सूट कैरी किया है, जिसे आप रीक्रिएट कर सकती हैं।
गर्मी के मौसम में स्टाइलिश और हॉट दिखने के लिए एक्ट्रेस की तरह मिडी ड्रेस पहनें। इसके साथ हाई हील्स कैरी करना न भूलें।
बबीता जी का हर एक लुक काफी स्टाइलिश होता है। इस फोटो में उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप शादी में शानदार दिखने के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं, तो ऐसे मिरर वर्क लहंगा ऑप्शन में रख सकती हैं।
मुनमुन दत्ता के इन आउटफिट से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@mmoonstar)