आपके चेहरे की खूबसूरती आपकी प्यारी-सी स्माइल से झलकती है। हालांकि, दांतों की सही तरह से सफाई न होने के कारण दांत पीले नजर आने लगते हैं।
अगर दांतों की पीली गंदगी को सही समय पर साफ नहीं किया जाए, तो जमते-जमते जिद्दी प्लाक बन जाती है। दरअसल, इससे कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
कई बार लोग अपने दांतों की सफाई डेंटिस्ट से करवाते हैं, लेकिन अगर आप घरेलू उपायों की मदद से उन्हें साफ करना चाहते हैं, तो इन नुस्खों को अपनाएं।
दांतों पर जमे जिद्दी प्लाक को निकालने के लिए एप्पल साइडर सिरके का इस्तेमाल करें। यह दांत को डैमेज होने से भी बचाता है।
किचन में रखा बेकिंग सोडा से भी दांतों को साफ करने के लिए बेहतरीन उपाय है। इतना ही नहीं, यह दांतों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है।
आप नमक के पानी से रोज कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह और दांतों के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और प्लाक भी खत्म हो जाता है।
अगर आप दांतों से प्लाक साफ करना चाहते हैं, तो गाजर और सेब जैसी ताजी-क्रंची फल और सब्जियां खाएं। यह दांतों से प्लाक निकालने का काम करते हैं।
कई समस्याओं का समाधान नारियल का तेल भी प्लाक निकालने में मदद करता है। इसके लिए नारियल तेल को 10-15 मिनट तक दांतों पर रगड़ें।
इन घरेलू उपायों की मदद से दांत पर जमे जिद्दी प्लाक को साफ कर सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva