मुड़-मुड़ कर देखेगी पड़ोसन, त्योहारों पर पहनें तारा सुतारिया जैसे Hot साड़ी-लहंगे


By Shradha Upadhyay30, Sep 2024 02:26 PMjagran.com

तारा सुतारिया बोल्ड अभिनेत्री

तारा सुतारिया बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। जिन्होंने टीवी शोज में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।

तारा सुतारिया फैशन क्वीन

अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस से भी इंप्रेस करती नजर आती हैं। उनका हर लुक बेहद यूनिक और अट्रैक्टिव होता है।

तारा सुतारिया हॉट साड़ी-लहंगे

ऐसे में आप इस फेस्टिव सीजन तारा सुतारिया के हॉट साड़ी लहंगों से आइडिया लेकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

व्हाइट साटन साड़ी

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर व्हाइट कलर की स्टोन बॉर्डर साटन साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके संग चोकर नेकपीस स्टड इयररिंग्स खिल रहे हैं।

हैवी वर्क लहंगा

आप इस दिवाली तारा सुतारिया के ब्राउन हैवी वर्क लहंगे स्वीट हार्ट नेक चोली लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। इसके संग ट्यूलिप फ्लावर वाला गजरा बन लुक में चार चांद लगा रहा है।

सिल्क जरी वर्क साड़ी

अभिनेत्री की रेड जरी वर्क साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज लुक एकदम ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। करवाचौथ पर आप इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

प्रिंटेड बनारसी लहंगा

आप चाहे तो अपनी मम्मी की किसी पुरानी बनारसी प्रिंटेड साड़ी से ऐसा लहंगा बनवा सकती हैं। इसके साथ फ्रिल स्लीव्स वी नेक ब्लाउज बेस्ट लग रहा है।

सिक्विन वर्क साड़ी

यंग गर्ल्स त्योहारों पर तारा के जैसी ग्रे सिक्विन वर्क साड़ी से भी आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने इसके संग प्लेन स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ