तांबे के लोटे से करें ये उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट


By Ashish Mishra15, Sep 2024 09:30 AMjagran.com

तांबे का लोटा

सनातन धर्म में तांबे के लोटे का काफी उपयोग होता है। जल देने के लिए भी इस लोटे का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं कि तांबे के लोटे से कौन-से उपाय करने कष्ट दूर होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र

इसमें कई ऐसे उपाय बताएं गए हैं, जिसे करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

तांबे के कलश के उपाय

इस कलश से उपाय करने पर व्यक्ति के सारे कष्ट दूर होने लगते हैं। इसके अलावा, धन लाभ होता है और कारोबार में मुनाफे के साथ बढ़ोत्तरी होती है।

सूर्य को जल देना

रोजाना सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

तांबे के लोटे से जल अर्पित करें

रात में सोते समय तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें एक चुटकी सिंदूर डालकर रख दें। इसके बाद सुबह तुलसी के पौधे पर अर्पित कर दें। ऐसा करने से काम होने लगते हैं।

गृह क्लेश से छुटकारा

रोजाना सुबह तांबे के लोटे में पानी, सिंदूर और चावल मिलाकर सूर्य देव को जल देने से गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

वास्तु के अनुसार, रात में सोते समय सिरहाने के पास तांबे के लोटे में जल भरकर रख दें। इसके बाद सुबह इस जल को पौधे में डाल दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

परेशानियों से छुटकारा

तांबे के लोटे से इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति को जीवन में सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

परेशानियों को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ