कुबेर देव को चढ़ाएं ये 3 चीजें, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार


By Ashish Mishra15, Sep 2024 08:30 AMjagran.com

कुबेर देव की पूजा करना

घर में धन के भंडार को बनाए रखने के लिए कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि भगवान कुबेर को क्या चढ़ाने किस्मत बदल जाती है?

धन के देवता

कुबेर देव को ध का देवता माना जाता है। रोजाना कुबेर देव की पूजा करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

कुबेर देव को चढ़ाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे चढ़ाने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

धनिया की पंजीरी

कुबेर देव की पूजा करते समय धनिया की पंजीरी का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसका भोग लगाने से कुबेर देव मेहरबान होते हैं और साधक के ऊपर पैसों की बारिश करते हैं।

चावल की खीर

भगवान कुबेर को चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए। इसमें ड्राई फ्रूट्स और चीनी डालकर पका लें। इसके बाद कुबेर देव के सामने प्रसाद के रूप में रख दें।

लौंग-इलायची चढ़ाएं

कुबेर देव को लौंग इलायची चढ़ाना शुभ होता है। इसके अलावा, सुपारी और दूर्वा अर्पित करने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की मनोकामना पूरी करते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

कुबेर देव को इन चीजों का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

व्यापार में होगा लाभ

कुबेर देव को धनिया की पंजीरी और चावल की खीर का भोग लगाने से व्यापार में लाभ होता है। इसके अलावा, पहले से रुके कार्यों में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

भगवान को चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ