तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। जो अपनी एक्टिंग के साथ ग्लैमरस लुक्स से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक यूनिक और अट्रैक्टिव होता है।
आज हम आपको फैशन क्वीन तमन्ना के गॉर्जियस लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप रोका सेरेमनी में पहनकर जलवा दिखा सकती हैं।
हाल में अभिनेत्री ने फ्लोरल वर्क वाले पर्पल कलर के बनारसी लहंगे में अपने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसके साथ डीवा ने हाई नेक चोली पहनी है।
आप डीवा के जैसे फुल गोटा वर्क लहंगे ब्रॉड नेक चोली से भी खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं। ऐसे लहंगे ब्राइडल रोका सेरेमनी में स्टाइल कर सकती हैं।
अभिनेत्री का मरून मिरर वर्क लहंगा स्वीट हार्ट नेक चोली आपको बेहद खूबसूरत बना देगी। इसमें आपकी हर कोई तारीफ करेगा।
तमन्ना भाटिया का गोल्डन शिमरी वर्क लहंगा बिकिनी कट चोली के साथ बन हेयर स्टाइल शानदार लुक दे रही है। इसमें आप रॉयल दिखेंगी।
आजकल इस तरह के प्रिंटेड लहंगे भी रोका में काफी कैरी किए जा रहे हैं। ऐसे में आप डीवा के इस लहंगे से भी आइडिया ले सकती हैं।
एक्ट्रेस का लाइट कलर का नेटिड थ्रेड वर्क लहंगा आपके लुक को ब्यूटीफुल बना देगा। ऐसे लहंगे सिंपल और एलिगेंट लुक देते हैं।