ड्रामा, फेनटेसी और रोमांस पर बनी सीरीज लस्ट स्टोरीज ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है।
29 जून को नेटफ्लिक्स पर लस्ट स्टोरीज का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। इस बार लस्ट स्टोरीज में बॉलीवुड की कई हसीनाएं जलवा बिखेरेंगी।
साउथ और हिंदी सिनेमा की स्टार तमन्ना भाटिया भी लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आएंगी। खास बात यह है कि तमन्ना के साथ विजय भी नजर आएंगे।
फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी लस्ट स्टोरीज 2 की एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्म और सीरीज में काम किया है।
हिंदी सिनेमा के साथ साथ साउथ सिनेमा में काम कर चुकीं मृणाल जल्द ही लस्ट स्टोरीज में भी नजर आएंगी।
काजोल देवगन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है अब एक्ट्रेस वेब सीरीज की दुनियां में भी हाथ जमा रहीं हैं।
लस्ट स्टोरीज 2 में अमृता सुभाष भी नजर आएंगी। इसके पहले भी एक्ट्रेस कई सीरीज में काम कर चुकीं हैं।
तिल्लोतामा शोम ने अपनी पहचान वेब सीरीज के जरिए ही बनाई है। एक्ट्रेस द नाईट मैनेजर में भी काम कर चुकीं हैं।