शादी पर ट्राई करें Tamannaah के मिनिमल मेकअप लुक्स


By Akshara Verma22, Jan 2025 05:04 PMjagran.com

Tamannaah के मेकअप लुक्स

क्या आप शादी के लिए परफेक्ट मेकअप की तलाश कर रही हैं? तो चिंता न करें आज हम Tamannaah Bhatia के कुछ बेहतरीन न्यूड और बोल्ड मेकअप लुक्स लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

स्मोकी आई

आजकल स्मोकी आई सबसे ज्यादा फैशन में हैं। क्या आप गॉर्जियस दिखना चाहती हैं? अगर हां, तो एक्ट्रेस के इस चमकदार स्मोकी आईज और गिल्टरी मेकअप लुक को जरूर ट्राई करें। यह आपके एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक को निखार के दिखाएगा।

पिंक मेकअप लुक

शादी में डिसेंट और कैजुअल मेकअप लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह मेकअप आपको काफी पसंद आएगां। ऑउटफिट को स्टनिंग लुक देने के लिए आप गालों को हाइलाइट कर सकती हैं। साथ ही, आइब्रो को थोड़ा सा डार्क करके ग्लैमरस लुक ले सकती हैं।

ग्लिटरी आई मेकअप

Tamannaah ने अपनी आंखों को ग्लिटरी लुक दिया है, जो देखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रहा है। आप शादी में लहंगे पर गॉर्जियस लुक लेने के लिए इस आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

हैवी मस्कारा

एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप के साथ हैवी मस्कारा लगाकर आंखों और आउटफिट को अट्रैक्टिव लुक दिया है। यंग गर्ल्स शादी मे डिसेंट लुक के लिए इस परफेक्ट मेकअप को बिल्कुल ट्राई कर सकती हैं।

ग्लॉसी लिप्स

एक्ट्रेस ने अपने वेस्टर्न आउटफिट को लाइट मेकअप और ग्लॉसी लिप्स के साथ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लुक दिया है। लेकिन आप शादी में एथनिक वियर पर हॉट लुक लेने के लिए Tamannaah के इस मेकअप को कॉपी कर सकती हैं।

न्यूड मेकअप

आजकल इस मेकअप स्टाइल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यंग गर्ल्स लड़कियां बोल्ड लुक लेने के लिए डार्क लिपस्टिक और हाइलाइटर जैसी आईशैडो का उपयोग करती हैं, लेकिन आप शादी में इस लुक को क्लासी दिखने के लिए ट्राई कर सकती हैं।

सिंपल डिसेंट मेकअप लुक

अगर आप शादी में बिल्कुल नो-मेकअप, मेकअप लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह सिंपल डिसेंट मेकअप लुक आपके लिए बेस्ट है। आप अपने शरारा-सूट के साथ मेकअप को ट्राई कर सकती हैं।

शादी में एलिगेंट दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के इन मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@tamannaahspeaks)