जींस फैशनेबल होने से ज्यादा अब हमारे वॉडरोब की जरूरत बन चुका है। वैसे जींस में भी ढेरों स्टाइल आते हैं। उनमें से एक हाई वेस्ट जींस भी है, जो महिलाओं को पहनना काफी पसंद है।
हाई वेस्ट जींस स्कूल, कॉलेज, प्रोफेशनल गर्ल्स सभी के बीच हाई वेस्ट जींस बहुत पॉपुलर है। कई बार महिलाओं को यह समझ नहीं आता कि इन जींस को कैसे स्टाइल करें। अगर आप भी इस दुविधा में हैं, तो आज हम आपको कुछ स्टाइलिंग टिप्स के बारे में बताएंगे।
अगर आप शॉर्ट टॉप पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो हाई वेस्ट जींस के साथ ओवरसाइज टी-शर्ट चुनें। टी-शर्ट को आप अपनी जींस के अंदर डाल कर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा।
हाई वेस्ट जींस पर क्रॉप टॉप खूब जचती हैं। इसमें आप काफी अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं। इस तरह की जींस के साथ टी-शर्ट या क्रॉप टॉप पहनने पर हाइट लंबी भी नजर आती है।
हाई वेस्ट जींस पहनते समय अपने फिगर को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए कपड़ों की लेयरिंग करें। अगर आप क्रॉप टॉप पहन रही हैं, तो उसके साथ जैकेट या ब्लेजर कैरी कर सकती हैं।
हाई वेस्ट जींस के साथ हाई हील्स बहुत अच्छी लगती है। ध्यान रखें कि जींस की लंबाई सिर्फ इतनी हो कि हील्स में उसकी हेमलाइन न छिपे।
आप हमेशा अपने फिगर के हिसाब से हाई वेस्ट जींस की फिटिंग चुनें, क्योंकि बहुत ज्यादा फिटिंग या टाइट जींस लुक को खराब कर सकता है। अगर आप अपने फिगर को भरा दिखाना चाहती हैं, तो बहुत खूली जींस चुन सकती हैं।
स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & Canva