अक्सर लोग ब्रोकली का सेवन करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकली का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, जिंक, फाइबर, विटामिन-ए और विटामिन-सी पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
ब्रोकली में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप इसके सब्जी या सलाद बना कर खा सकते हैं।
ब्रोकली फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, जिससे वजन कम होने लगता है।
ब्रोकली में विटामिन-ए की मात्रा होती है, जो आंखों को हेल्दी रखने में मददगार है। आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना अच्छा होता है।
ब्रोकली पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-के होते हैं। इसका का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। इसके अलावा, मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
ब्रोकली में पोटैशियम, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ