शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। वह शादी से लेकर हर फंक्शन में सबसे खूबसूरत दिखने की चाहत रखती हैं।
अगर आप भी इस वेडिंग सीजन शादी करने वाली है और शादी-फंक्शन में सबसे गॉर्जियस दिखना चाहती हैं, तो हर फंक्शन के लिए प्राजक्ता कोली के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
शादी में हल्दी की रस्म बहुत जरूरी होती है। अगर आपकी जल्दी शादी होने वाली है, तो हल्दी फंक्शन के लिए एक्ट्रेस की तरह ही व्हाइट स्लीवलेस शरारा सूट पहन सकती हैं।
प्राजक्ता कोली ने अपनी मेहंदी फंक्शन के लिए ग्रीन एंब्रॉयडरी लहंगा चुना था। आप भी उनके इस लुक से मेहंदी के लिए आइडिया ले सकती हैं।
हल्दी और मेहंदी सेरेमनी होने के बाद संगीत फंक्शन भी किया जाता है। इसके लिए आप सिल्क साड़ी या बनारसी साड़ी को ऑप्शन में रख सकती हैं।
शादी के मौके पर सबसे खास दिखना तो बनता ही है। महिलाओं को इस दिन का काफी इंतजार होता है। इस दिन के लिए आप एक्ट्रेस के जैसा हैवी वर्क लहंगा पहन सकती हैं।
शादी होने के बाद ससुराल के पहले दिन मुंह दिखाई में साड़ी को महत्व दे सकती हैं। साड़ी आपके लुक को सबसे सुंदर बना देती हैं।
प्राजक्ता कोली के इन आउटफिट्स को पहनकर आप खुद की शादी में शानदार लग सकती हैं। इस तरह के आउटफिट आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@mostlysane)