टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपनी हसीन अदाओं के चलते अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं, उनका फैशन सेंस बेहद कमाल है।
इसी क्रम में, अगर आप होली की पूजा में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए सूट पहन रही हैं, तो एक्ट्रेस के इन फैंसी इयररिंग्स को सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को खास बनाने के लिए कुंदन वर्क इयररिंग कैरी किए हैं। आप भी इस तरह के इयररिंग को सूट के साथ पेयर कर सकती हैं।
इस तरह के इयररिंग सिंपल सूट लुक को खूबसूरत बना देती हैं। अगर आप भी होली पूजा में शानदार लगना चाहती हैं, तो इसे चुनें।
आजकल ऑक्सीडाइज इयररिंग्स महिलाएं पहनना काफी पसंद करती हैं। इस तरह के इयररिंग्स हर आउटफिट पर अच्छे लगते हैं। आप भी सूट के साथ इसे स्टाइल करके लुक को गॉर्जियस बनाएं।
होली के खास मौके पर हर कोई खास दिखना चाहता है। अगर आप पूजा में सूट पहन रही हैं, तो एक्ट्रेस के जैसा बिग झुमको को ट्राई कर सकती हैं।
कई बार महिलाएं हैवी इयररिंग्स पहनने से कतराती हैं, क्योंकि इयररिंग्स हैवी होने से कानों में दर्द होने लगता है। ऐसे में आप हेयर चेन की मदद ले सकती हैं।
एक्ट्रेस ने हैवी मून इयररिंग को बहुत ही खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया है। इसे भी आप सूट के साथ कैरी करके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@officialsurbhic)