सुबह 1 मुट्ठी खाएं यह दाल, मोटे पेट की चर्बी होगी कम


By Ashish Mishra27, Feb 2025 02:05 PMjagran.com

पेट की चर्बी बढ़ना

अक्सर लोगों के पेट चर्बी की वजह से मोटे हो जाते हैं। इससे बचने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि सुबह कौन-सी दाल खाने से मोटे पेट की चर्बी कम होती है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

मूंग की दाल खाएं

अगर आप मोटे पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो सुबह मूंग की दाल का सेवन करें। इसे खाने से पेट की चर्बी कम होने लगती है और अन्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

पेट की चर्बी होगी कम

मूंग दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। इसे खाने से मोटे पेट की चर्बी कम होने लगती है।

पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार

मूंग दाल में फाइबर होता है। इसे भिगोकर सुबह खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसके साथ ही, गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार

मूंग में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसे भिगोकर सुबह खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

आंख की रोशनी रहती है बरकरार

सुबह नाश्ते में मूंग दाल खाने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है। इसमें विटामिन-ए होता है, जो रतौंधी जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ