करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर आज खेतों में ताजी मूली तोड़ने पहुंचे।
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ऐसे में आज एक्ट्रेस ने तैमूर की फोटो शेयर की।
फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन देते हुए कहा कि, लंच के लिए गरम-गरम मूली के पराठे देसी घी के साथ।
तैमूर की इस फोटो पर कमेंट की लाइन लग गई है। तैमूर अपनी क्यूटनेस की वजह से काफी पॉपुलर है।
तैमूर को पेड़-पौधों से बहुत प्यार है। आप इस फोटो में भी देख सकते है तैमूर पापा सैफ के साथ पौधे लगा रहे है।
जैह और तैमूर दोनों एक दूसरे का कंपनी एन्जॉय करते है। तैमूर बड़े भाई का फर्ज निभाना जानते है।
तैमूर फिजीकली भी अपने आप को एक्टिव रखते है। इस फोटो में तैमूर पापा सैफ के साथ योग करते नजर आ रहे है।
तैमूर खाने के भी बहुत शौकीन है खासकर तैमूर को आइसक्रीम बहुत पसंद है।